राम ने चलाया वाण, धू-धूकर जला रावण

जागरण संवाददाता लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के दिन लोहर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:14 PM (IST)
राम ने चलाया वाण, धू-धूकर जला रावण
राम ने चलाया वाण, धू-धूकर जला रावण

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के दिन लोहरदगा जिले के बक्सीदीपा में एक निजी परिसर में सांकेतिक रूप से रावण का दहन किया गया। इसके साथ ही असत्य पर सत्य की जीत और पाप पर पुण्य की जीत का त्योहार दशहरा मनाया गया। हालांकि परंपरागत रूप से दशहरा के मौके पर मेला का आयोजन इस बार नहीं किया गया था। लोगों ने भी संयम का परिचय दिया। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही मेला आयोजन पर रोक लगाने और भव्य रुप से रावण दहन करने को लेकर रोक लगाई गई थी। प्रशासन के निर्देश पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने सांकेतिक रूप से रावण दहन करते हुए परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता का रूप धरे हुए बच्चों ने रावण दहन की परंपरा निभाई। हल्की आतिशबाजी और भगवान श्रीराम के जयकारे के साथ रावण का दहन किया गया। रावण दहन को लेकर इस बार बहुत भव्य आयोजन नहीं किया गया था। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अलावे हिदू धर्म संगठन के चयनित सदस्य ही रावण दहन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर ना तो इस बार प्रचार-प्रसार किया गया था और ना ही किसी प्रकार का मेला लगाने की बात कही गई थी। यही कारण है कि मेला स्थल पर लोगों की भीड़ भी नहीं पहुंची। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जैसे ही भगवान श्रीराम ने तीर चला कर रावण का दहन किया, वैसे ही भगवान श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। सांकेतिक रावण दहन कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, रास सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक सह मंत्री के प्रतिनिधि निशिथ कुमार जासवाल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुमित राय, महामंत्री अभिषेक किसलय, कोषाध्यक्ष नीरज साहू, ओमप्रकाश सिंह, अजय पंकज, सजल कुमार, दीपक जायसवाल उर्फ बंटू, मोहन दुबे, सूरज अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, राजेंद्र खत्री, ब्रज बिहारी प्रसाद, अनुपम कुवंर, उमेश कांस्यकार, सुबोध राय, परमेश्वर साहू, विनोद राय, चंद्रशेखर अग्रवाल, रमेश साहू, रमेश उरांव, प्रेम प्रजापति, राजीव रंजन, ओम गुप्ता, ओम महतो, अजय साहू सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

chat bot
आपका साथी