राशन वितरण में भ्रष्टाचार के मामले होते रहे उजागर

राकेश कुमार सिन्हा लोहरदगा लोहरदगा जिले में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में भ्रष्टाचार के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 10:18 PM (IST)
राशन वितरण में भ्रष्टाचार के मामले होते रहे उजागर
राशन वितरण में भ्रष्टाचार के मामले होते रहे उजागर

राकेश कुमार सिन्हा, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर होते रहे हैं। जिले में विगत एक वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो जविप्र के छह दुकानों को निलंबित किया गया और 12 दुकानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। खाद्यान के उठाव, परिवहन व वितरण में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए, पर कार्रवाई में भी तेजी आई है। जब उपभोक्ताओं की शिकायत प्रशासन के पास पहुंचने लगे तो प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी। लोहरदगा जिले में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर जनवरी से नवंबर 2020 तक जनवितरण प्रणाली के कुल छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके दुकानों को निलंबित कर दिया गया। यहीं नहीं सेन्हा प्रखंड के कुल 12 दुकानदारों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। लॉकडाउन में भ्रष्टाचार के मामले में जनवितरण वितरण के दर्जनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया था। लोहरदगा जिले में जन वितरण प्रणाली की कुल 402 दुकान हैं। जिसमें वर्तमान में 399 दुकान सक्रिय है। कुडू प्रखंड में जविप्र के सबसे अधिक 68 और कैरो में सबसे कम 27 दुकानें संचालित है। खाद्यान वितरण में गड़बड़ी को लेकर सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। जिस पर स्पष्टीकरण करते हुए कार्रवाई की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य आपूर्ति विभाग अब व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटा हुआ है। केस स्टडी -1

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के प्रेरणा महिला मंडल पझरी का अप्रैल माह में लाइसेंस रद किया गया था। प्रेरणा महिला मंडल द्वारा कोरोना काल के समय राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रेरणा महिला मंडल पझरी का लाइसेंस निलंबित किया गया था। केस स्टडी -2

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप में लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के 12 दुकानों से स्पष्टीकरण मांगा गया। जबकि दीपावली महिला मंडल मेढ़ो का लाइसेंस रद किया गया। ग्रामीणों ने खाद्यान वितरण में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया अपनाई गई थी। लोहरदगा में जन वितरण प्रणाली के दुकानों की संख्या

स्थान दुकानों की संख्या

नगर परिषद क्षेत्र 45

सदर प्रखंड 58

पेशरार प्रखंड 39

किस्को प्रखंड 55

भंडरा प्रखंड 49

सेन्हा प्रखंड 61

कुडू प्रखंड 68

कैरो प्रखंड 27

chat bot
आपका साथी