कुडू के गांव-गांव में होगा राम उत्सव

संवाद सूत्र कुडू (लोहरदगा) विश्व हिदू परिषद कुडू प्रखंड समिति की बैठक रविवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:21 PM (IST)
कुडू के गांव-गांव में होगा राम उत्सव
कुडू के गांव-गांव में होगा राम उत्सव

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : विश्व हिदू परिषद कुडू प्रखंड समिति की बैठक रविवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल भवन में मातृ शक्ति प्रमुख सुधा भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 13 अप्रैल से चार मई तक कुडू प्रखंड के सभी गांव में राम उत्सव का आयोजन करने पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में 13 अप्रैल से चार मई तक राम उत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 27 अप्रैल से चार मई तक हनुमान जयंती मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष लाल ओंकार नाथ शाहदेव ने गांव-गांव में राम उत्सव मनाने का आह्नान करते हुए प्रत्येक गांव में अभियान चलाने की बात कही। मौके पर विकास शाहदेव, संजय चौधरी, अमित कुमार बंटू, राम खेलावन राम, प्रदीप ठाकुर, सुरेंद्र पासवान, ओम साहू, प्रदीप साहू, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी