सभी महिलाएं घरेलू गैस में खाना बनाएं : नूतन

लोहरदगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
सभी महिलाएं घरेलू गैस में खाना बनाएं : नूतन
सभी महिलाएं घरेलू गैस में खाना बनाएं : नूतन

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को उज्ज्वला दीदीयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से चूल्हा व गैस सिलेंडर के रख-रखाव की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित पुपेन तिग्गा ने उज्जवला दीदी को बताया कि वे घर-घर जाकर गैस उपभोक्ताओं को बताएंगे कि सिलेंडर व चूल्हे की दूरी कितनी होनी चाहिए। प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि हमेशा गैस को सिलेंडर से बन्द करना है ताकि किसी भी प्रकार की घटना न हो। इसके अलावे उन्होंने बताया कि उज्ज्वला दीदी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें। उज्ज्वला योजना से वंचित लोगों को चिहित कर सूची तैयार करें। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उज्जवला दीदी अब ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर वैसे लाभुकों का आवेदन लेंगे जिन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नही मिल सका है। एलईओ नूतन कुमारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी महिलाएं घरेलू गैस में खाना बनाएं। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। मौके पर एलईओ नूतन कुमारी, संचालक ललित उरांव, उज्जवला दीदी सुनीता कुमारी, सुनीता उरांव, संदीप उरांव, सोनमणी उरांव, रेखा उरांव, प्रभावती देवी, फुलमनी कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी