दिव्यांग किसी भी मामले में कमजोर नहीं : डीसी

जागरण संवाददाता लोहरदगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न सांस्क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:59 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:59 PM (IST)
दिव्यांग किसी भी मामले में कमजोर नहीं : डीसी
दिव्यांग किसी भी मामले में कमजोर नहीं : डीसी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिता का आयोजन नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो व अन्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि दिव्यांग किसी भी मामले में कमजोर नहीं हैं। वे सभी तरह के कार्य करने में सक्षम हैं। अगर उन्हें कुछ करने का अवसर दिया जाए तो वे सभी कार्य कर सकते हैं। विगत ओलंपिक खेलों में भी हमने देखा कि दिव्यांग क्या कर सकते हैं। उन्होंने ओलंपिक खेलों में देश का नाम रौशन किया और कई पदक अपने नाम किए। हम सबका का कर्तव्य है कि हम अपने दिव्यांग भाई-बहनों को अवसर दें। झारखंड सरकार ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं के दिव्यांगों के लिए सीट आरक्षित किया है। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वैसे सभी दिव्यांगों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई है जो 40 प्रतिशत तक विकलांगता की श्रेणी में आते हैं। लोहरदगा में सदर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर लगाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं। सरकारी सेवा, खेल, विज्ञान सहित कई अन्य क्षेत्र में दिव्यांगों ने अपना परचम लहराया है। हमें उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। दिव्यांगों को प्रतिमाह दिया जा रहा पेंशन

लोहरदगा : कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की ने कहा कि लोहरदगा जिला में कुल 3568 दिव्यांगों को प्रतिमाह पेंशन दिया जा रहा है। अक्टूबर 2021 तक का पेंशन दे दिया गया है। जल्द ही दिव्यांगों को दिव्यांग यंत्र भी दिए जाएंगे। झारखंड में 44 लाख 8 हजार 377 दिव्यांग हैं। समाज कल्याण विभाग में जब भी कोई दिव्यांग किसी तरह के लाभ के लिए आते हैं, उन्हें पूरा सम्मान दिया जाता है। दिव्यांगजन अपना कर्तव्य निभाएं : सामिल

लोहरदगा : कार्यक्रम में स्वावलंबी दिव्यांग महासंघ के अध्यक्ष सामिल उरांव ने कहा कि दिव्यांगजनों को जिले में जिला प्रशासन और राज्य सरकार का पूरा सहयोग दिया जा रहा है। दिव्यांगजन अपना कर्तव्य निभाएं और देश की उन्नति में योगदान दें। सभी को समान अवसर चाहिए तो समान दायित्व भी निभाना चाहिए। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

लोहरदगा : कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिग, गायन, म्युजिकल चेयर, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दिव्यांग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षिका कुडू किरण माला को उपायुक्त ने पुरस्कृत किया। दिव्यांगों के लिए विकास के लिए कार्य कर करने वाले स्वावलंबी दिव्यांग महासंघ के अध्यक्ष सामिल उरांव को पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी