गम के बीच खुशी की तलाश में लौटे 15136 प्रवासी मजदूर

लोहरदगा में प्रवासी मजदूर लौटे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:22 AM (IST)
गम के बीच खुशी की तलाश में लौटे 15136 प्रवासी मजदूर
गम के बीच खुशी की तलाश में लौटे 15136 प्रवासी मजदूर

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : रोजी-रोजगार समेत अन्य कार्यों से देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में गए लोहरदगा जिले के 15136 लोगों की घर वापसी हुई है। जबकि लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों की गृह वापसी की प्रक्रिया निरंतर जारी है। राज्य सरकार की पहल के बाद लॉक डाउन में देश के साथ-साथ विदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी अपने घर लौटकर सुकुन की जिदगी काट रहे हैं। विदेश से शनिवार तक 178 प्रवासियों की घर वापसी हुई है। जबकि झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों समेत देश के कई राज्यों में अध्यापन करने गए विद्यार्थियों के साथ रोजी-रोटी की तलाश में गए 14958 मजदूर लोहरदगा लौट गए हैं। राज्य सरकार की पहल के बाद विदेश से 178 और देश के विभिन्न हिस्सों से 14958 समेत कुल 15136 प्रवासियों के लोहरदगा लौटने के बाद उन्हें स्क्रीरिग जांच कर क्वारंटाइन किया गया। लोहरदगा पहुंचे इन प्रवासियों में 2884 का सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया, जिसमें से अब तक छह लोगों का रिपोर्ट पॉजेटिव आया। इनमें से दो लोग स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घर चले गए। जबकि चार कोरोना पॉजिटिव मरीज फिलवक्त कोविड-19 केयर सेंटर में चिकित्सक की सतत निगरानी में हैं। इसके अलावे 2884 सैंपल में 1837 का रिपोर्ट निगेटिव आया है। जबकि 1041 लोगों का टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग सिस्टम क्वारंटाइन एवं आईसोलेशन में रखे प्रवासियों पर लगातार नजर रखे हुए है। वहीं होम क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों की निगरानी के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम गांव-गांव घूमकर औचक जांच-पड़ताल भी कर रही है। इसके साथ होम क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों के घरों पर पोस्टर लगाकर गांव के लोगों के साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि को भी इसकी जानाकारी दी गई है, ताकि वह निर्धारित अवधि तक घर में सुरक्षित रहे और घर से बाहर निकलने पर ग्रामीण तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दे सकें।

chat bot
आपका साथी