टास्क : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम को भेज दिए पांच हजार पोस्टकार्ड

जागरण संवाददाता लोहरदगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण अभियान के रूप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:17 PM (IST)
टास्क : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम को भेज दिए पांच हजार पोस्टकार्ड
टास्क : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम को भेज दिए पांच हजार पोस्टकार्ड

जागरण संवाददाता, लोहरदगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण अभियान के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हजारों की संख्या में प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे हैं। जिसमें शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया गया है। जन्मदिन के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी गई है। जबकि देश के विकास में योगदान देने के लिए उनका आभार जताया गया है। लोहरदगा जिले से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांच हजार पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे हैं। शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पशुपतिनाथ पारस का कहना है कि उन्होंने खुद लोहरदगा मुख्य डाकघर से ढाई हजार पोस्ट कार्ड खरीदे थे। इसके अलावा समाहरणालय और गुदरी बाजार स्थित डाकघर के अलावे प्रखंडों से भी लगभग ढाई हजार पोस्ट कार्ड खरीदे गए हैं और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम भेजते हुए शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया गया है। पोस्टकार्ड भेजने का यह सिलसिला सेवा ही समर्पण अभियान के तहत चलाया जा रहा था। इस मामले में मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर रवि राव का कहना है कि उन्होंने मुख्य डाकघर से लगभग ढाई हजार पोस्टकार्ड की बिक्री की है। वर्तमान समय में भी लगभग 30 हजार पोस्टकार्ड स्टॉक में हैं। लोहरदगा में पोस्टकार्ड को लेकर कोई भी कमी नहीं है। बहरहाल यह तो सच्चाई है कि भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम के कारण लगभग पांच हजार पोस्टकार्ड की बिक्री हुई। यह भी अपने आप में एक रोचक तथ्य है।

chat bot
आपका साथी