ऑक्सीजन है वरदान : वर्तमान और भविष्य की चिता को लेकर चल रहा पौधारोपण अभियान

जागरण संवाददाता लोहरदगा दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत लोहरदगा जिल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:00 PM (IST)
ऑक्सीजन है वरदान : वर्तमान और भविष्य की चिता को लेकर चल रहा पौधारोपण अभियान
ऑक्सीजन है वरदान : वर्तमान और भविष्य की चिता को लेकर चल रहा पौधारोपण अभियान

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत लोहरदगा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को भी पौधारोपण किया गया। विशिष्ट लोगों से लेकर आम लोगों ने पौधारोपण करते हुए वर्तमान और भविष्य के प्रति चिता जताई है। सभी लोगों ने पौधारोपण करते हुए दूसरे लोगों से भी पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर संकल्प लेने की बात कही है। पौधारोपण अभियान के तहत हिडाल्को परिवार के सदस्य अभय भारती ने पाखर माइंस में पौधारोपण किया है। वहीं लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण करते हुए दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन है वरदान अभियान को आगे बढ़ाया है। सांसद ने कहा है कि पौधारोपण वर्तमान की आवश्यकता ही नहीं है, बल्कि भविष्य की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जिसका खामियाजा हम सभी को भुगतना पड़ता है। ऑक्सीजन की कमी इस बात का परिचायक है कि यदि हमने अब भी अपनी गलती से सीख नहीं लिया तो आने वाले समय में हमें और भी ज्यादा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पौधारोपण हर व्यक्ति को करना चाहिए। पर्यावरण के प्रति जिम्मेवारी किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि पूरे समाज की है। वहीं हिडाल्को परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतर माध्यम है। हमें हर विशेष अवसर पर पौधारोपण करना चाहिए। दूसरे लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगों को यह बताने की आवश्यकता है कि पौधारोपण क्यों जरूरी है। आज हम अपनी गलतियों से सीख नहीं ले पा रहे हैं। यदि हम अभी भी नहीं सुधरे तो आने वाली पीढ़ी के लिए हम पर्यावरण प्रदूषण का उपहार देकर जाएंगे। हम सभी को अपने जीवन में कम से कम दस पौधे लगाते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी