डीएवी स्कूल के बच्चों ने बनाए कार्ड, ऑनलाइन कविता की प्रस्तुति

जासं लोहरदगा एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:20 PM (IST)
डीएवी स्कूल के बच्चों ने बनाए कार्ड, ऑनलाइन कविता की प्रस्तुति
डीएवी स्कूल के बच्चों ने बनाए कार्ड, ऑनलाइन कविता की प्रस्तुति

जासं, लोहरदगा : एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में जूनियर डीएवी परिसर में सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन पात्रों द्वारा मदर्स-डे पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी मां उसका आधार स्तंभ होती है। माता के बिना सुखी जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती। माता हमारे जीवन में संरक्षिका, मित्र, दिशा-निर्देशिका जैसी कई अनगिनत भूमिकाएं निभाती हैं। बच्चों पर आने वाली हर विपत्ति को स्वयं पर लेती हैं। बच्चों द्वारा माता के महत्व को समझने तथा उनका आदर सम्मान करने हेतु कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के बीच मदर्स डे पर कार्ड मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को माता पर ऑनलाइन कविता या गीत भी सुनाना था। जिसमें बच्चों ने अपनी माता के प्रति अपने अपार प्रेम तथा मान सम्मान को दर्शाते हुए सुंदर-सुंदर कार्ड बनाए व गीत की प्रस्तुति की।

chat bot
आपका साथी