प्रतिबंधित मांस का कारोबारी गिरफ्तार, जेल

संवाद सूत्र भंडरा (लोहरदगा) प्रतिबंधित मांस के कारोबार के मामले में दो माह से फरार चल रहे अपरोपित गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:42 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस का कारोबारी गिरफ्तार,  जेल
प्रतिबंधित मांस का कारोबारी गिरफ्तार, जेल

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रतिबंधित मांस के कारोबार के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपित आशिक अंसारी को भंडरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि आरोपित की गिरफ्तारी रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के चनगनी टिकरा टोली गांव स्थित उसके घर से हुई है। इसकी जानकारी भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 16 अप्रैल को भंडरा-अकाशी रोड में नसीम होटल के समीप लिए ऑटो में लेका बिक्री के 50 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे कारोबारियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करमे हुए दो लोगों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि मौके पर उक्त ऑटो का मालिक रांची जिले के चनगनी टिकरा टोली गांव निवासी मुमताज अंसारी का पुत्र आशिक अंसारी पुलिस की पकड़ में आने से पहले फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसी बीच भंडरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि आशिक अपने घर पर आया हुआ है, इस सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस सूचना का सत्यापन करते हुए आशिक के घर में छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जिसके बाद भंडरा थाना पुलिस ने कांड संख्या 06/21 में मंगलवार को जेल भेज दिया। भंडरा थाना प्रभारी ने आशिक को मीडिया के सामने लाते हुए उपरोक्त बाते बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी जिले के भंडरा कुंबाटोली गांव निवासी सबीर अंसारी व सईद अंसारी को भादवि की धारा 290, 298 एवं धारा 12 झारखंड गौवंशीय पशु अधिनियम 2005 में दर्ज कांड संख्या 06/21 में जेल भेजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी