आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह के निधन से शोक की लहर

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिला के स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह के निधन पर शोक है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:56 PM (IST)
आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह के निधन से शोक की लहर
आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह के निधन से शोक की लहर

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिला के स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह, केंद्रीय महावीर मंडल के आजीवन संरक्षक, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संरक्षक, लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह संयोजक, श्री रानी सती दादी मंडल लोहरदगा, भारतीय मजदूर संघ जिला लोहरदगा के संरक्षक, मारवाड़ी समाज के स्तंभ, लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन संरक्षक, समाजसेवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, सनातन समाज के पुरोधा शहर के गुदरी बाजार निवासी सीताराम शर्मा (बाबा ) का निधन सोमवार को रांची में एक निजी अस्पताल में हो गया। इनके निधन का समाचार जैसे ही लोहरदगा के लोगों को मिला, वैसे ही लोहरदगा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। समाज के विभिन्न पदों पर रहकर निस्वार्थ काम के लिए सीताराम बाबा को लोगों ने नमन किया। व्यवसायियों ने सीताराम शर्मा को नमन करते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर श्रद्धांजलि दी। सीताराम शर्मा सनातन समाज ही नहीं, बल्कि विभिन्न समाज के लोगों के लिए हमेशा से सम्मानित थे। लोगों ने उनके कार्य और समाज के लिए योगदान को याद किया। सीताराम शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहरदगा आगमन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लोहरदगा आगमन के मौके पर भी स्वागत करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे थे। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर गुदरी बाजार में शोक सभा का भी आयोजन किया गया। इधर सीताराम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, राज्य सभा सदस्य सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, कमल किशोर भगत, रमेश उरांव, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार, भाजपा-कांग्रेस, आजसू, सामाजिक विचार मंच, जिला मारवाड़ी सम्मेलन, श्रीरानी सती दादी मंडल, केंद्रीय महावीर मंडल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स लोहरदगा, श्रीराम समिति लोहरदगा, अग्रवाल सम्मेलन लोहरदगा, लोहरदगा मारवाड़ी पंचायत समिति, मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा, हैहयवंशी क्षत्रिय कांस्यकार समाज, भारतीय मजदूर संघ आदि संगठन से जुड़े सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी