वैक्सीन दिलाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया सम्मानित

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) सेन्हा प्रखंड के सभागार में गुरुवार को समारोह आयोजित कर प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:29 PM (IST)
वैक्सीन दिलाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया सम्मानित
वैक्सीन दिलाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया सम्मानित

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के सभागार में गुरुवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड प्रशासन ने कोरोना से बचाव व रोकथाम की दिशा में लोगों को जागरूक कर वैक्सीन दिलाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए

तोड़ार पंचायत के मुखिया सुखदेव उरांव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि तोड़ार पंचायत के मुखिया सुखदेव उरांव ने अपने पैतृक निवास स्थल चटकपुर गांव में 18 वर्ष से ऊपर के लगभग 80 प्रतिशत लोगों को जागरूक करते हुए कोविड-19 से बचाव का टीकाकरण कराने का बेहतर काम किया है। इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला-पुरुष को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करते हुए लोगों को टीका दिलाकर जागरूक पंचायत प्रतिनिधि का दायित्व निर्वहन किया है। मुखिया सुखदेव उरांव के प्रयास से पंचायत के 80 फीसदी लोगों ने टीका लेकर पंचायत का नाम भी जिले के मानचित्र पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के दूसरे पंचायत के मुखिया भी सुखदेव उरांव की तरह मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से सेन्हा प्रखंड टीकाकरण के क्षेत्र में जिले में पहला स्थान प्राप्त करेगा। इससे उन पंचायत के मुखिया का नाम भी ऊंचा होगा और उस पंचायत में विकास कार्य भी तेजी से होंगे। इसके लिए सभी पंचायत के मुखिया को आगे आना हीं होगा। मुखिया लोगों को बताएंगे कि देश में बना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से वंचित नही रहें। मौके पर मुखिया सुखदेव उरांव ने कहा कि तोड़ार पंचायत में सबसे पहले चटकपुर गांव ऐसा होगा जहां के सभी लोग शत-प्रतिशत वैक्सीन लेने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि तोड़ार पंचायत में वर्तमान में 80 फीसदी टीकाकरण हो चुका है, कुछ हीं दिनों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य पूरा होगा। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिव्या निशि, स अनि रमेश कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी