राहुल गांधी से मिले विधायक व नप अध्यक्ष

लोहरदगा विधायक और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष और विधायक की पत्नी अनुपमा भगत भी साथ थीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:05 PM (IST)
राहुल गांधी से मिले विधायक व नप अध्यक्ष
राहुल गांधी से मिले विधायक व नप अध्यक्ष

लोहरदगा : लोहरदगा के विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष और विधायक की पत्नी अनुपमा भगत भी साथ थीं। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान झारखंड की राजनीति और आगामी लोक सभा चुनाव पर गहन चर्चा हुई है। दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर कई अहम ¨बदुओं पर चर्चा की है। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई है।

chat bot
आपका साथी