कर्णप्रयाग में बरामद हुए हैं कई शव, अब तक पहचान नहीं

जागरण संवाददाता लोहरदगा उत्तराखंड के चमोली में लापता लोहरदगा के छह मजदूरों के बारे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:05 PM (IST)
कर्णप्रयाग में बरामद हुए हैं कई शव, अब तक पहचान नहीं
कर्णप्रयाग में बरामद हुए हैं कई शव, अब तक पहचान नहीं

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : उत्तराखंड के चमोली में लापता लोहरदगा के छह मजदूरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्वजन काफी निराश हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लापता मजदूरों के बारे में पता लगाने को लेकर लोहरदगा से चमोली गए सेवक और सीताराम भी अब निराश नजर आ रहे हैं। हालांकि रविवार की देर शाम सेवक और सीताराम को स्थानीय प्रशासन द्वारा चमोली के गुप्तेश्वर थाना अंतर्गत कर्णप्रयाग नामक जगह पर बुलाया गया। जहां पर कई शवों के बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि उन्हें शव की पहचान करने को लेकर शवों के पास नहीं ले जाया जा सका है। सेवक और सीताराम कर्णप्रयाग में ही एक स्थान पर रुके हुए हैं। उन्हें शवों की पहचान करने को लेकर कभी भी बुलाया जाने की बात कही गई है। इसके बाद सेवक और सीताराम ने अपने गांव में संपर्क किया है। उनके समक्ष सबसे बड़ी परेशानी यह आ रही है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि लोहरदगा में जिन सात स्वजनों का डीएनए सैंपल लिया गया है, उनके डीएनए सैंपल लेने से संबंधित कागजात की मांग की मांग की जा रही है। स्वजन इस बारे में लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु स्वजनों का संपर्क स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन से नहीं हो पा रहा है। जब तक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से परिजनों को डीएनए सैंपल से संबंधित कागजात नहीं मिलता है, तब तक स्थानीय चमोली प्रशासन द्वारा भी इन्हें काफी ज्यादा सहयोग मिलने की उम्मीद नहीं की जा रही है। इधर कर्णप्रयाग में शव बरामद होने के बाद स्वजनों को लग रहा है कि शायद अब लापता उनके अपनों को अंतिम बार देखने का मौका मिल सके या उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो सके। गांव में वीरानी छाई हुई है। लोग निराश बैठे रहते हैं। हर पल अपनों को फोन कर उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। बेटहठ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनमोल तिर्की भी लगातार स्वजनों और चमोली प्रशासन से संपर्क कर लापता मजदूरों के बारे में पता लगाने में सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी