धान खरीद में फर्जीवाड़े पर सरकार करेगी कार्रवाई : मंत्री

जागरण संवाददाता लोहरदगा राज्य में पिछले साल धान की खरीद के मामले में फर्जी किसानों का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:07 PM (IST)
धान खरीद में फर्जीवाड़े पर सरकार करेगी कार्रवाई : मंत्री
धान खरीद में फर्जीवाड़े पर सरकार करेगी कार्रवाई : मंत्री

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : राज्य में पिछले साल धान की खरीद के मामले में फर्जी किसानों का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर हो चुकी है। झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उन्होंने यह स्वीकार किया है कि पिछले साल धान बेचने वाले ज्यादातर किसानों में से फर्जी किसान थे। जिन्होंने 300 से लेकर 800 क्विटल तक धान बेचा। सरकार को संदेह है कि किसान के नाम पर धान बेचने वाले लोग व्यापारी वर्ग से थे। लोहरदगा में भी इस तरह का एक मामला पकड़ में आया है। एक ही व्यक्ति ने 800 क्विटल से ज्यादा धान बेचा है। सरकार धान बेचने के नाम पर सरकार के साथ धोखाधड़ी करने वाले फर्जी किसानों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। ऐसे किसानों को चिन्हित किया जा रहा है। इस साल सरकार एक किसान से 200 क्विटल से ज्यादा ध्यान नहीं लेगी। यदि कोई किसान दावा करता है कि उसके पास 200 क्विटल से ज्यादा धान उत्पादन हुआ है, तो वह व्यक्ति संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात करेगा, हम जांच कराएंगे और पुष्टि के बाद उससे भी धान खरीदा जाएगा। सरकार का उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद कर किसानों को लाभ पहुंचाना है। किसान के नाम पर सरकार के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोग किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। मंत्री लोहरदगा पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक और मंत्री के प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल विशाल डुंगडुंग पिटू कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी