कामगारों को उनके ही गांव में दें काम

??????? ???? ?? ?????? ?????? ??????? ?? ??????? ?????? ??? ?????? ?? ?????? ????? ????? ?????? ?? ????? ?? ????? ????? ?? ???????? ????? ?????? ?? ??????? ?? ???????? ?? ???? ??? ????? ??????????? ?? ???? ????? ??????? ???? ?????? ?? ???? ????? ???? ?? ????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??? ?????? ??????? ?? ?? ????? ??? ???????? ?? ???? ???? ??? ??? ?? ???? ??? ????? ???? ?? ????? ????????? ?????? ?? ????? ?? ?????? ?????????? ?? ??? ?? ???????? ?? ?

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:17 AM (IST)
कामगारों को उनके ही गांव में दें काम
कामगारों को उनके ही गांव में दें काम

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा): लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा ने भ्रमण कर विकास योजना का निरीक्षण किया। डीडीसी ने योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। डीडीसी ने बरही, मुरपा गांव का भ्रमण कर कुकुट पालन की जानकारी ली। जिसमें लाभुकों से आय बढ़ाने एवं समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि जिले में कुकुट पालन से जुड़कर स्वरोजगार अपनाएं और विकास से जुड़ें। अधिकारियों से कहा कि कामगारों को उनके गांव में ही रोजगार दें। कंडरा में 5 एकड़ एवं भड़गांव में 8 एकड़ भूमि में लगे बिरसा हरित ग्राम योजना से लगे पौधों का निरीक्षण कर कहा कि जो पौधे खराब हो गए हैं, उन्हें तत्काल बदल दें। उसके स्थान पर स्वस्थ पौधा लगाएं। आदित्य नर्सरी टाटी कुडू से पौधा का उठाव कर लगाएं। कोई दिक्कत हो तो स्थानीय अधिकारी से बात करें। प्रति पौधा 60 से 70 रुपए में क्रय किया गया है। मौके पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो, कनीय अभियंता गिरिन प्रसाद, धर्मवीर भगत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी