कैरो में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय में एक महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:37 PM (IST)
कैरो में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क
कैरो में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय में एक महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमित महिला के घर में पोस्टर चिपका कर बाहर नहीं निकलने की बात कही गई है। विगत मंगलवार को लोहरदगा में जांच के क्रम में कैरो की एक गर्भवती महिला पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उसके घर के सदस्यों को कहा गया कि वे घर से बाहर बिल्कुल नहीं निकलें। साथ ही प्रशासन उसके संपर्क में आए लोगों का ट्रेस करने में जुट गई है। सीओ रूबी कुमारी ने कहा कि अगर घर के लोगों को किसी भी प्रकार के सामग्री की जरूरत होती है तो वे प्रशासन को इसकी सूचना देंगे। कैरो प्रखंड में कोरोना का मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में बीडीओ पवन महतो व सीओ रूबी कुमारी ने दुकानदारों व आमजनों को जागरूक करते हुए मास्क पहनकर घर से निकलने की चेतावनी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी