सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार को नेहरू युवा केंद्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:33 PM (IST)
सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में परिवहन विभाग के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा समिति और नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियम और सुरक्षा से संबंधित पंपलेट देते हुए उन्हें जागरूक रहने और नियमों का पालन करने को लेकर जानकारी दी गई। वाहन चालकों को बताया गया कि मोटरसाइकिल चलाते समय हर हाल में हेलमेट और मास्क का उपयोग करें। किसी भी स्थिति में ट्रिपल राइड न करें। चौपहिया वाहन चालकों को बताया गया कि वे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। निर्धारित गति सीमा में ही वाहनों का परिचालन करें। यातायात नियम का पालन अपने परिवार के लिए और अपने लिए जरूर करें। कहीं भी जांच अभियान के दौरान रोकने पर भागने की कोशिश न करें। कई बार हड़बड़ाहट और भय के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। यातायात नियमों का पालन करना है। सतर्कता से ही सुरक्षित यात्रा की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी