बशीर अहमद का निधन अपूरणीय क्षति : कमल किशोर

संसू, लोहरदगा : पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय मैदान में शारीरिक दूरी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:11 PM (IST)
बशीर अहमद का निधन अपूरणीय क्षति : कमल किशोर
बशीर अहमद का निधन अपूरणीय क्षति : कमल किशोर

संसू, लोहरदगा : पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय मैदान में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि बेबस व मजलूमों की इंकलाबी आवाज, झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अगुवा भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी, झारखंड के जाने-माने पत्रकार, कार्टूनिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता बशीर अहमद के आकस्मिक निधन से हम सभी मर्माहत हैं। बशीर साहब का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। दो मिनट का मौन के साथ दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में ओमप्रकाश भारती, मो. साजिद, रामनारायण प्रसाद, जहांगीर आलम, परमेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी