घरों व मंदिरों में दिनभर होते रहे अनुष्ठान

घरों व मंदिरों में दिनभर होते रहे अनुष्ठान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:24 PM (IST)
घरों व मंदिरों में दिनभर होते रहे अनुष्ठान
घरों व मंदिरों में दिनभर होते रहे अनुष्ठान

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर लोहरदगा में उत्सव का माहौल रहा। विभिन्न धार्मिक संगठनों के अलावे राजनीतिक और आम लोगों ने भी इस खुशी की बेला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोहरदगा में जय श्रीराम समिति, बजरंग दल, विश्व हिदू परिषद, आरएसएस, भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने-अपने तरीके से श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर खुशी का इजहार किया। भाजपा ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटे वहीं कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में दीप जला कर खुशियां मनाई। लोहरदगा के फुलवारी स्थित श्रीराम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया था। आरती और पाठ के आयोजन से भक्ति की धारा बह रही थी। गुदरी बाजार के संकटमोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजन अनुष्ठान और आरती का आयोजन किया गया। शंख नाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दर्जनों की संख्या में भक्त शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अनुष्ठान में शामिल हुए। इसके अलावे ठाकुरबाड़ी में आरती और पूजन का आयोजन किया गया। यहां भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें कीर्तन, भजन, आरती, हवन और पाठ का आयोजन किया गया। शाम के समय दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी