प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का किया जाएगा समाधान : मंत्री

संवाद सूत्र कुडू (लोहरदगा) लोहरदगा विधायक सह मंत्री डा. रामेश्वर उरांव शनिवार को जिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:29 PM (IST)
प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का किया जाएगा समाधान : मंत्री
प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का किया जाएगा समाधान : मंत्री

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा विधायक सह मंत्री डा. रामेश्वर उरांव शनिवार को जिले के कुडू प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जन समस्याओं से रुबरु हुए। इस क्रम में मंत्री ने सलगी, रोचो, जरियो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास, राशन कार्ड से संबंधित समस्या से अवगत कराया। मौके पर मंत्री द्वारा उपस्थित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से रोचो में सड़क निर्माण की मांग की। बांध निर्माण, सामुदायिक शेड निर्माण आदि मुख्य समस्याओं को भी रखा। मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य गरीब जनता एवं झारखंड वासियों की सेवा करना है। हमारी सरकार गरीबों के लिए है। गरीबों के लिए अनाज की व्यवस्था कर रही है। जिससे कोई गरीब भूखा ना रहे। आवास की व्यवस्था गरीब जनता के लिए की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से कोविड-19 के कारण आम जनता से मिल नहीं पाए, लेकिन अब हमारी सरकार जनता के बीच जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान करेगी। लोहरदगा की जनता के हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, युवा नेता ़फहद खान, दीपक महतो, इ़कबाल खान, हाजी सदरुल, सलगी मुखिया बृजमोहन उरांव, जेएमएम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, पंचायत अध्यक्ष प्रमोद साहू, जैनुल अंसारी, इरसाद अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी