जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आई कांग्रेस व झामूमो : सुदेश

जागरण संवाददाता लोहरदगा कांग्रेस-जेएमएम जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आई। झारखंड में क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:16 PM (IST)
जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आई कांग्रेस व झामूमो : सुदेश
जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आई कांग्रेस व झामूमो : सुदेश

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : कांग्रेस-जेएमएम जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आई। झारखंड में कांग्रेस पार्टी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार शासन के दम पर शोषण करने का काम करती है। जबकि आजसू पार्टी सेवा का काम करती है। यही उनमें और हमारी पार्टी में अंतर है। विगत चुनाव में झारखंड की भोलीभाली जनता से बोलकर झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी। चुनाव पूर्व इन दोनों पार्टियों ने बड़े-बड़े वादा करके जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। इनके घोषणापत्र में स्पष्ट था कि जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम पहली कैबिनेट में ही झारखंड में स्थानीय नीति लागू करेंगे और 1932 के खतियान को प्राथमिकता देंगे। साथ ही 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग को देने का कार्य करेंगे, परंतु ऐसा नहीं हुआ। उपरोक्त बातें बुधवार को झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने लोहरदगा में कही। सुदेश महतो लोहरदगा शहरी क्षेत्र के सदर प्रखंड परिसर में स्थित नगर भवन में आयोजित आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम ने कहा था कि हम प्रत्येक वर्ष पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे और किसानों का कर्ज माफ करेंगे, परंतु आज लगभग दो वर्ष बीत गए, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। आश्चर्य तो इस बात का है कि कोरोना काल में गरीबों को केंद्र सरकार जो जन वितरण दुकान के माध्यम से राशन दे रही है, उसमें भी कटौती किया जा रहा है। सुदेश महतो ने कहा कि आज आवश्यक हो गया है कि हम सभी आजसू पार्टी को मजबूत करते हुए आने वाले चुनाव में ऐसी मतलब परस्त पार्टियों को सबक सिखाने का काम करें। इससे पूर्व कुडू से ही आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा सुदेश महतो का मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से स्वागत किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। शंख नदी मोड़ में सुदेश महतो ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन को केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत, अंजू देवी और अनीता देवी ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत भाषण केंद्रीय उपाध्यक्ष सह लोहरदगा प्रभारी हसन अंसारी और संचालन ओम भारती एवं रामचंद्र गिरि ने किया। मौके पर लाल गुडडू नाथ शाहदेव, सूरज अग्रवाल, राजू गुप्ता, देवेंद्र साहू, दिलीप साहू, रामलखन साहू, अरविद यादव, विलियम कुजूर, अरविद पाठक, राम नारायण प्रसाद, अशोक साहू, आकाश यादव, रामनंदन साहू, लाल अनूप नाथ शाहदेव, संजू सिंह, शाहिद अंसारी, गुड्डू खान, सरवर खान, भैयाराम, सीताराम उरांव, नरेश साहू, कुलेश्वर साहू, नंद किशोर साहू, कलीम खान, परमेश्वर महतो, साजिद कलाल, आनंद राम, नवाज खान, शनिचरवा किसान, रूपेश आईंद, विश्वनाथ उरांव, परमेश्वर भगत, मुरारी कुमार, दीपा कुमारी, मुनियां उरांव, शीला साहू, इंदिरा प्रधान, कुमार अभिषेक ,राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। आजसू झारखंड आंदोलन की उपज : कमल

लोहरदगा : लोहरदगा के पूर्व विधायक एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर भगत ने कहा कि गरीबों के हक में लड़ाई लड़ने और झारखंड के विकास के लिए आंदोलन करने से ही हम आजसू के कार्यकर्ताओं की पहचान बनी है। झारखंड आंदोलन के हम उपज हैं। हमें गांव- गांव जाकर गांव के भोले भाले और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निदान करना है। संगठन को मजबूत बनाएं, हम आपकी आवाज बनेंगे : देवशरण

लोहरदगा : आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा है कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं हम उनकी आवाज बनने का काम करेंगे। आने वाले समय में आजसू पार्टी निश्चित रुप से काफी मजबूत होगी। हम कार्यकर्ताओं के दम पर मुकाम पाएंगे। उन्होने पार्टी के विस्तार एवं नीति सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की।

chat bot
आपका साथी