अमर कुमार बाउरी के आंसू का बदला लेगा दलित समाज

जागरण संवाददाता लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 09:16 PM (IST)
अमर कुमार बाउरी के आंसू का बदला लेगा दलित समाज
अमर कुमार बाउरी के आंसू का बदला लेगा दलित समाज

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार का लोहरदगा शहर के बीच पावरगंज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम ले कहा कि अमर कुमार बाउरी के आंसू का बदला दलित समाज लेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदन क्यारी के विधायक अमर कुमार बाउरी विधानसभा के अंदर कार्य स्थगण प्रस्ताव के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन दिया। उन्होंने चीख-चीखकर विस अध्यक्ष से बार-बार निवेदन किया पर उन्होंने कार्य स्थगन नही पढ़ा। ऐसा इसलिए कि ये दलित आरक्षित सीट से जीतकर आएं हैं। दलित के प्रति हेमंत सरकार की मानसिकता सही नहीं है। सरकार को जब-जब मौका मिला दलित के ऊपर अत्याचार करता रहा। उन्होंने कहा कि अमर बाउरी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव में लाठीचार्ज व राज्य की एजेंडो पर बहस चाह रहे थे और ये अधिकार भारतीय संविधान में प्रत्येक विधायक को प्राप्त है। पर उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके कारण अमर बाउरी को विधानसभा से बाहर निकलकर मीडिया के सामने अपनी पीड़ा सुनाना पड़ा। इस दौरान वे मीडिया के सामने पीड़ा सुनाते-सुनाते रो पड़े। इससे झारखंड राज्य के पचास लाख दलित समाज को आघात पंहुचा। कमलेश राम ने कहा कि

अमर बाउरी के आंसू के एक- एक बूंद का हिसाब दलित समाज राज्य सरकार से आनेवाले हर चुनाव में लेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हो रही है सरकार अपने हर चुनावी वादे भूल चुकी है। अब इस सरकार के पास तुष्टिकरण राजनीति करने के अलावे कुछ नहीं बचा है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है वहां किसी तरह का धार्मिक स्थल अथवा प्रार्थना एवं नमाज अदा करने हेतु कक्ष आवंटन नहीं करना चाहिए। ये हमारे भारतीय संविधान इसकी इजाजत नहीं देती है, पर समुदाय विशेष के लिए कक्ष आवंटन कर संविधान को ठेंगा दिखाने का काम हेमंत सोरेन ने की है। जिसे भाजपा संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को मंदिर-मस्जिद करना है तो बेहतर होगा विधानसभा के अंदर बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की विशाल प्रतिमा लगाएं। क्योंकि बाबा साहेब के द्वारा लिखित संविधान से ही विधानसभा और लोकतंत्र है। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश नायक, भाजपा महामंत्री बालकृष्णा सिंह, राजू रजक, बजरंग करुआ, अजय पंकज, राम खेलावन राम, कन्हैया करवा, सुरेश बैठा, सुरेश राम, पशुपतिनाथ पारस, मनीष शिखर, बाल्मीकि कुमार, सजल कुमार, बृजेश राम, पवन यादव संजय कुजूर, रामदेव उरांव, अजय उरांव, बरतू बैठा, करबू राम, कलिद्र राम, वीरेंद्र पासवान, अशोक रजक सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी