विपक्षी दल लोगों को कर रहा गुमराह : रामेश्वर

संवाद सूत्र भंडरा (लोहरदगा) कांग्रेस पार्टी जुमले बाजी करना नहीं जानती। कांग्रेस पार्टी गां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 08:46 PM (IST)
विपक्षी दल लोगों को कर रहा गुमराह : रामेश्वर
विपक्षी दल लोगों को कर रहा गुमराह : रामेश्वर

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : कांग्रेस पार्टी जुमले बाजी करना नहीं जानती। कांग्रेस पार्टी गांव व गरीब की पार्टी है। चुनाव के दौरान किए गए वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है। गरीबों की हमदर्द बन रही है। इससे विरोधी भाजपा लोगों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी पर लोगों ने विश्वास किया है। उस समय हम लोगों ने जो वादा किया था। उससे अब पूरा करने लगे हैं, तो विरोधी पार्टी को पच नहीं रही है। विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री सह विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने जिले के भंडरा प्रखंड के बिटपी गांव में आयोजित सोना-सोबरन साड़ी-धोती योजना के तहत कार्यक्रम में कही है। कार्यक्रम से पूर्व गांव के ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सह विधायक रामेश्वर उरांव, राज्य सभा सदस्य धीरज कुमार साहू, उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा व एसडीओ अरविद कुमार लाल का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज में ढोल नगाड़ों के साथ किया। मौके पर राज्य सभा सदस्य धीरज साहू ने कहा कि राज्य में जब से यूपीए सरकार आई है। तब से राज्य में विकास जमीनी स्तर में दिखने लगी है। राज्य में विकास कार्य को देख कर भाजपा लोगों को गुमराह करने में जुट गई है। जब भी भाजपा सत्ता में आई तब राज्य में नया-नया बात बोलकर जनता को गुमराह करती है। भाजपा की सरकार राज्य में हाथी उड़ाने का काम भी करते है। झारखंड के आदिवासी व मूलवासी को ठगने का काम किया है। भाजपा राज्य में हिदू-मुस्लिम करने में अब भी बाज नहीं आ रहे है। चुनाव पहुंचने तक सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की बात करेंगे। अभी सत्ता में नहीं है तो नौटंकी चालू कर दिए है। यूपीए गठबंधन धर्म निरपेक्ष्य लोगों की पार्टी है। विधानसभा में मुख्यमंत्री मुसलमानों के एक कमरा आंवटन किए है। जबकि ये नई योजना नहीं है। बाबूलाल मरांडी के समय भी आंवटन किया गया था, परंतु अब भाजपा पार्टी राज्य के जनता को गुमराह करने में लगी है। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने की बात कही है। इस दौरान सांकेतिक रूप से अतिथियों द्वारा 20 लोगों को सोना-सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावे राशन डीलरों द्वारा 200 कार्डधारियों के बीच साड़ी-धोती का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, बीसीओ संजय भगत, डीएसओ प्रवीण केरकेटा, सीडीपीओ कमुदनी लकड़ा, रास सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, डोमना उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी