राज्य सरकार धरातल पर नहीं कर रही कुछ काम : मनीर उरांव

जागरण संवाददाता लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के बक्शीडिपा स्थित जिला कार्यालय में कार्य योजना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:20 PM (IST)
राज्य सरकार धरातल पर नहीं कर रही कुछ काम : मनीर उरांव
राज्य सरकार धरातल पर नहीं कर रही कुछ काम : मनीर उरांव

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के बक्शीडिपा स्थित जिला कार्यालय में कार्य योजना एवं समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले महीने हुए कार्यक्रमों की समीक्षा एवं भावी कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर तक की योजना बनाई गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे असफलकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। कहा कि राज्य सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रही है परंतु धरातल पर कैसे कार्य किए जाएं एवं उनकी आवंटन समय पर कैसे सुव्यवस्थित कर आमजन तक पहुंचाया जाए इसकी चिता नहीं कर रही है। झारखंड राज्य के वित्त मंत्री एवं लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. रामेश्वर उरांव केंद्र सरकार पर लगातार झूठे आरोप गढ़ रहे हैं जो कि बिल्कुल निराधार है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार निशुल्क राशन की व्यवस्था नहीं करती तो इस राज्य में सरकार बनने के बाद कुछ खाद्यान्न के अभाव में अपनी जान भी गवां चुके हैं पर वर्तमान स्थिति और भयावह हो जाती। झारखंड में कांग्रेसी एवं जेएमएम की सरकार बिचौलियों को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारे लोहरदगा जिले में ही निश्शुल्क बीज वितरण तक नहीं किया गया। किसान को धोखा एवं कृषि के प्रति सजगता को दर्शाता है। जब राज्य के वित्त व खाद्यान्न विभाग के मंत्री का कार्य क्षेत्र की स्थिति बदतर हो तो अन्य जगह की कल्पना लोग कर ही चुके हैं। जेएमएम और कांग्रेस केवल अपनी असफलताओं को ढकने के लिए लगातार दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं, जो उनकी पुरानी आदत रही है। राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है, परंतु सत्ताधारी दल के नेता और मंत्री चैन की नींद सो रहे। बैठक का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार नलिन ने किया। मौके पर उपस्थित नवीन कुमार टिकू, हर्षनाथ महतो ,सामेला भगत ,भारती सिन्हा, मीना बाखला, कलावती देवी, पशुपतिनाथ पारस, सुरेश बैठा, लखन उरांव ,सुदामा प्रसाद, अमरेश भारती, नवीन साहू,जितेंद्र महतो, भिखराम उरांव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी