जिले में हुई झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। बारिश के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:09 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:09 PM (IST)
जिले में हुई झमाझम बारिश
जिले में हुई झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। लगभग डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश हुई है। जिले में अगस्त के महीने में अब तक 20 एमएम से ज्यादा औसत बारिश हो चुकी है। जिले में 4 अगस्त तक 14.5 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद पांच अगस्त को भी जमकर बारिश हुई है। लोहरदगा जिले में अगस्त के महीने में सामान्य वर्षापात 294.1 मिमी दर्ज की जाती है।जबकि अभी तक 20 मिमी से ज्यादा औसत बारिश हो चुकी है। बेहतर बारिश से खेती कार्य में भी तेजी आ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों का हाल बुरा हो चुका है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इस बारिश से खुश नजर आ रहे हैं। खेती कार्य में भी तेजी आ गई है। लोहरदगा में इस साल मौसम मेहरबान नजर आ रहा है। जहां जून के महीने में सामान्य से अधिक औसत बारिश हुई। वहीं जुलाई के महीने में भी सामान्य से कहीं अधिक औसत बारिश हुई है। अगस्त के महीने में भी मौसम अब तक किसानों का साथ देता हुआ नजर आ रहा है। लोहरदगा जिले में लगातार बारिश के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल पा रही है। हालांकि बारिश के कारण जलापूर्ति योजना और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। तेज बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था कुछ घंटों के लिए ठप हो गई थी। जिसे बिजली विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत करते हुए दुरुस्त किया गया।

chat bot
आपका साथी