डीडीसी को बनाया गया जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:37 PM (IST)
डीडीसी को बनाया गया जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी
डीडीसी को बनाया गया जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इस क्रम में लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कोविड-19 कोषांग का गठन किया गया है। जिसमें परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार को को जिला नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि इनके साथ जिला परिवहन पदाधिकारी केके राजहंस, सिविल सर्जन डा. विजय कुमार, कोविड-19 के जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी अमित बेसरा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीषा तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश कुमार चौधरी, सहायक योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार तिग्गा, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार, जिला आकांक्षी पदाधिकारी वरुण शर्मा, दिव्या तिवारी, एचएसटीएफ सिद्धार्थ को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष जिला परिवहन कार्यालय के बगल स्थित जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम में स्थापित की गई है। डीडीसी सह प्रभारी अपर समाहर्ता अखौरी शशांक कुमार सिन्हा को यहां का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।इनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम को नोडल पदाधिकारी-1, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार को नोडल पदाधिकारी-2 बनाया गया है। एडीएफ दिव्या तिवारी और सिविल सर्जन कार्यालय के डीडीएम जाहिद को भी कंट्रोल रूम की जिम्मेवारी दी गई है। साथ ही इसके अलावा कार्मिक कोषांग, प्रचार-प्रसार कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग, राहत चिकित्सकीय समन्वय कोषांक, कांटेक्ट ट्रेसिग डेटाबेस कोषांग, कंटेंटमेंट आइसोलेशन जोन मैनेजमेंट, क्वॉरंटाइन कोषांग, आवश्यक वस्तु आपूर्ति निगरानी कोषांग, त्वरित चिकित्सा दल का भी गठन किया गया है।

chat bot
आपका साथी