रांची से लोहरदगा लाए जाएंगे मरीज : मंत्री

जागरण संवाददाता लोहरदगा झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:57 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:57 PM (IST)
रांची से लोहरदगा लाए जाएंगे मरीज : मंत्री
रांची से लोहरदगा लाए जाएंगे मरीज : मंत्री

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के उपरांत मंत्री ने कहा कि लोहरदगा में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर वह अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। जिसमें यहां पर उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं को लेकर समीक्षा की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि लोहरदगा सदर अस्पताल में 75 बेड के अलावा क्वारंटाइन सेंटर में अतिरिक्त बेड उपलब्ध है। इसके अलावे सामर्थ बिल्डिग में स्वास्थ्य सुविधा, बेड आदि उपलब्ध कराने के लिए पैसे की आवश्यकता है। जिसे लेकर मंत्री ने विधायक मद से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही जरूरत पड़ी तो और भी पैसा विधायक मद से दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से बात की है। रांची से लोहरदगा की दूरी महज एक से डेढ़ घंटे की है। ऐसे में रांची में बेड, वेंटीलेटर और अन्य कमियों को देखते हुए रांची से मरीजों को लोहरदगा लाने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के साथ वार्ता हुई है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि वह लोहरदगा में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर कर रहे हैं। इसके बाद जरूरत पड़ी तो रांची से मरीजों को इलाज के लिए लोहरदगा लाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोहरदगा में ऑक्सीजन सिलेंडर की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भी वह प्रयास कर रहे हैं। साथ ही दवाओं की कमी, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट पांच हजार पीस उपलब्ध कराने पर स्वास्थ्य सचिव के साथ चर्चा हुई है। लोहरदगा में रांची से डॉक्टरों को भेजने और यहां पर स्वास्थ सुविधा को बेहतर करने के साथ-साथ रांची सहित अन्य स्थानों के मरीजों को लोहरदगा में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि फिलहाल दीदी किचन और हाईवे किचन की जरूरत नहीं है। हालांकि राज्य सरकार सभी को भोजन उपलब्ध कराने को लेकर संकल्पित है। लॉकडाउन किसी समस्या का हल नहीं है। लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां रूक जाती है। बेरोजगारी हावी हो जाती है। संक्रमण रोकने को लेकर कुछ बंदिशें लगाई जाएंगी। जैसे भीड़भाड़ आदि पर निर्देश दिए जाएंगे। दूसरे प्रदेश से कामगार लौट रहे हैं। उन्हें रोजगार देने को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से उनकी बात हुई है। लोहरदगा में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। जितने भी कामगार बाहर से लौटेंगे, उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, एसपी प्रियंका मीना, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण टोप्पो, खेल पदाधिकारी नारायण राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी