जिले में कोरोना से चार की मौत, 40 संक्रमित
जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से शुक्रवार को कुल
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से शुक्रवार को कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कोरोना संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं। लोहरदगा जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 285 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों में दो सेन्हा, एक शहरी क्षेत्र और एक रेलवे का कर्मचारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच को लेकर शुक्रवार को कुल 403 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें से 106 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जांच में 40 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं 66 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिले में 94002 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। जांच में अब तक 88787 लोगों के सैंपल की जांच हो पाई है। जिले में अब तक 2174 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 86622 लोग लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में शुक्रवार को 12 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कुल 1873 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वही कोरोना संक्रमण की वजह से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक संक्रमित युवक ने सदर अस्पताल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। स्वास्थ विभाग द्वारा की गई जांच में शुक्रवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक, शहर के न्यू रोड का रहने वाला एक युवक, शहर के बरवाटोली का रहने वाला एक वृद्ध, शहर के सदर अस्पताल से संबंधित तीन लोग, कुडू प्रखंड के जामुन टोली की रहने वाली एक युवती, रांची हुलहुंडु का रहने वाला एक किशोर, लोहरदगा शहरी क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्ध महिला, एक युवक, शहर के न्यू रोड की रहने वाली एक बालिका, शहर के बंगला मोहल्ला की रहने वाली एक वृद्ध, शहरी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक, एक अधेड़, किस्को प्रखंड का रहने वाला एक युवक, किस्को प्रखंड के बालाटोली का रहने वाला एक अधेड़, फतेयाटोली की रहने वाली दो महिलाएं, सेन्हा प्रखंड की रहने वाली एक महिला, एक वृद्ध, सेन्हा प्रखंड के आनंदपुर गांव की रहने वाली एक वृद्ध महिला, एक महिला, सेन्हा प्रखंड के प्रेम नगर की रहने वाली एक महिला, सेन्हा प्रखंड का रहने वाला एक किशोर, एक महिला, एक पुरुष, प्रेमनगर सेन्हा का रहने वाला एक युवक, एक पुरुष, शहर के मैना बगीचा का रहने वाला एक युवक, कुडू प्रखंड के जामुन टोली की रहने वाली एक वृद्ध महिला, कुडू प्रखंड के ओपा गांव का रहने वाला एक वृद्ध, कुडू पुलिस लाइन का रहने वाला एक वृद्ध, कुडू के बड़की चांपी का रहने वाला एक वृद्ध, सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु का रहने वाला एक युवक, लोहरदगा शहरी क्षेत्र के रहने वाले तीन महिला, तीन पुरुष और एक बालक संक्रमित पाए गए हैं। किस प्रखंड में कितने हैं संक्रमित
लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी के साथ फैल रहा है। जिले में अब तक कुल 2174 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें लोहरदगा सदर प्रखंड और शहरी क्षेत्र के 1383 लोग, भंडरा प्रखंड के 104 लोग, सेन्हा प्रखंड के 231 लोग, किस्को प्रखंड के 208 लोग और कुडू प्रखंड के 248 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना मीटर - लोहरदगा
जिले में जांच के लिए लिए गए सैंपल की संख्या- 403
जिले में कोरोना के नए संक्रमित मामलों की संख्या- 40
जिले में कोरोना से मौत के नए मामलों की संख्या- 04
जिले में कोरोना से हुई मौत के अब तक के मामलों की संख्या- 15
जिले में अब तक जांच के लिए लिए गए सैंपल की संख्या- 94002
जिले में अब तक के सैंपल की हुई जांच की संख्या- 88787
जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या- 2174
जिले में कुल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या- 285
जिले में अब तक स्वस्थ्य हो चुके मरीजों की संख्या- 1873
जिले में जांच रिपोर्ट लंबित की संख्या- 5206