झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान एवं अधिकार दे सरकार : अश्विनी

जागरण संवाददाता लोहरदगा झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक शनिवार को समाहरणालय मै

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:28 PM (IST)
झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान एवं अधिकार दे सरकार : अश्विनी
झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान एवं अधिकार दे सरकार : अश्विनी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक शनिवार को समाहरणालय मैदान में मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्विनी कुजूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अश्विनी कुजूर ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को राज्य सरकार सम्मान एवं अधिकार दे। सभी झारखंड आंदोलनकारी चाहे वह जेल गए हों या नहीं गए हों, उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए। सभी के लिए एक समान व अन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवम्बर को लोहरदगा के शंख नदी स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा के समीप काला बिल्ला लगाकर एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुए 20 वर्ष का समय गुजर जाने के बावजूद आन्दोलनकारियों को उनका सम्मान एवं अधिकार नहीं मिला है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन से सरकार को यह बताया जाएगा कि जिन आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष से अलग राज्य बनाने में सबकुछ न्यौछावर कर डालें, उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली उचित सम्मान, पेंशन, मेडिकल सुविधा, परिवार के सदस्यों को नौकरी, विकास कार्यों में सहभागिता के साथ सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक प्रोफेसर विनोद भगत, सचिव शाहिद अहमद, अनिल कुमार भगत, क्यूम खान, राकेश कुमार सिन्हा, अमर किडो, कृष्णा ठाकुर, सीता उरांव, रूदन उरांव, दशरथ गिरी, सोमनाथ भगत, दीपक वर्मा, शिवराज टाना भगत, सूरज मोहन लकड़ा, हीरामनी कुमारी, सालेन लकड़ा, अमानत अंसारी, संजय कुमार, जगदीश उरांव रूस्तम खान समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी