भाई-बहन की हत्या की घटना पर भाजपा ने खोला मोर्चा

जागरण संवाददाता लोहरदगा गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में विगत दिन भाई-बहन संजीव और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:23 PM (IST)
भाई-बहन की हत्या की घटना पर भाजपा ने खोला मोर्चा
भाई-बहन की हत्या की घटना पर भाजपा ने खोला मोर्चा

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में विगत दिन भाई-बहन संजीव और ममता की अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई हत्या की घटना को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर भाजपा नगर मंडल की ओर से कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि संजीव और ममता की हत्या की घटना कांग्रेस एवं जेएमएम के सरकार की विफलता को दर्शाता है। इससे पहले भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरेश भारती के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जब से यूपीए गठबंधन की सरकार बनी है, तब से दुराचार, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। रात तो दूर की बात है अब तो दिन में भी लोग सुरक्षित नहीं है। नगर अध्यक्ष अमरेश भारती ने कहा कि वर्तमान सरकार जब से बनी है, अपराधियों का बोलबाला हो गया है। आज चारों तरफ अपराध ही अपराध सुनाई देता है। मासूमों की हत्या और दुष्कर्म आम बात हो गई है। लगता है जैसे अपराध होने पर सरकार की शोभा बढ़ा रही है। ऐसी परिस्थिति में सरकार को बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।आदिवासियों की हितैशी सरकार को मालूम होना चाहिए कि सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासियों पर ही हो रहा है। मौके पर राजकिशोर महतो, राजेश महतो, उमेश कांस्कार, संजय महतो, प्रदीप खत्री, अजय पंकज, शंकर प्रजापति, अशोक कुमार, बिदिया देवी, सामेला भगत, सरस्वती देवी, मीना बाखला, आशा कुमारी, दीपक साहू, विकास, रामलाल उरांव, महेश मालाकार, पिटू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी