धीरेंद्र पासवान बने झारखंड पार्टी के उपाध्यक्ष

जासं लोहरदगा झारखंड पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सदर प्रखंड के कुटमू नाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:20 PM (IST)
धीरेंद्र पासवान बने झारखंड पार्टी के उपाध्यक्ष
धीरेंद्र पासवान बने झारखंड पार्टी के उपाध्यक्ष

जासं, लोहरदगा : झारखंड पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सदर प्रखंड के कुटमू नावा टोली गांव में पार्टी जिलाध्यक्ष पवन तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती पर चर्चा के साथ संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धीरेंद्र पासवान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर पवन तिग्गा ने कहा कि कुटमू श्रीराम चौक से नवाटोली अखरा तक सड़क की जर्जर हालत से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण सड़क में न चलकर खेतों के रास्ते नवाटोली जाते हैं। जबकि सदर प्रखंड से नवाटोली की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है। बावजूद सड़क का बुरा हाल है। झारखंड पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है कि सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि गांव वालों को आने जाने को सुविधा हो। बैठक में महावीर सिंह, कृपेश कुंवर, अमित सिंह, विशाल कुजूर, सुकरा उरांव, अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, विष्णु उरांव एवं सुकरा लोहरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी