युवक के लापता होने के मामले में नया मोड़, मामला अपहरण में बदला

संवाद सूत्र कुडू (लोहरदगा) लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से विगत 15 अक्टूबर से लापता य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:50 PM (IST)
युवक के लापता होने के मामले में नया मोड़, मामला अपहरण में बदला
युवक के लापता होने के मामले में नया मोड़, मामला अपहरण में बदला

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से विगत 15 अक्टूबर से लापता युवक विकास के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कुडू थाना में विगत 19 अक्टूबर को कुडू थाना क्षेत्र के उडुमुडू गांव निवासी स्वर्गीय अगनू उरांव के पुत्र विकास उरांव के लापता होने को लेकर विकास के भाई अन्नू उरांव ने सनहा दर्ज कराया था। अब बुधवार को पुलिस ने मामले में स्वजनों के बयान पर विकास के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस को विकास के अपहरण के मामले में बड़ी घटना का अंदेशा है। पुलिस ने अपहरण को लेकर कुडू थाना कांड संख्या 138/20 में भादवि की धारा 364/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुरुवार को एसपी प्रियंका मीना के निर्देश पर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उडुमुडू गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र रामदीप सिंह और जतरू उरांव के पुत्र महादेव उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी प्रियंका मीना ने बताया कि मामले में छानबीन अभी भी जारी है। अन्य आरोपियों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जाएगी। विकास उरांव की भी खोज लगातार जारी है। प्राथमिकी अभियुक्त उडुमुडू गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र रामदीप सिंह और जतरू उरांव के पुत्र महादेव उरांव को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। जबकि इसी कांड में संलिप्त तीन अन्य आरोपित अब भी फरार हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए कुडू थाना पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विगत 15 अक्टूबर की सुबह विकास घर से निकला था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा विकास की काफी तलाश की गई थी, परंतु उसका कुछ भी पता नहीं चला। थक हारकर विकास के भाई ने 19 अक्टूबर को कुडू थाना में विकास के लापता होने को लेकर सनहा दर्ज कराया था। विकास को 15 अक्टूबर की सुबह स्थानीय देवी मंडप के समीप देखा गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी