ऑनलाइन लोक अदालत में 32 मामले निष्पादित

जागरण संवाददाता लोहरदगा झारखंड उच्च न्यायालय एवं झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
ऑनलाइन लोक अदालत में 32 मामले निष्पादित
ऑनलाइन लोक अदालत में 32 मामले निष्पादित

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड उच्च न्यायालय एवं झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार जुमनानी के मार्गदर्शन में पहले वर्चुअल बीमा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिए एक बेंच का गठन किया गया। जिसके पीठासीन पदाधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रेणी चौधरी एहसान मोईज एवं सदस्य के रूप में अधिवक्ता सीपी पाठक एवं लाल बृजमोहन नाथ शाहदेव शामिल थे। साथ ही पक्षकार व बीमा कंपनी के अधिवक्ता वर्चुअली ऑनलाइन उपस्थित हुए। मौके पर सुलह योग्य मोटर एक्सीडेंट क्लेम वादों का इंश्योरेंस कंपनी एवं पक्षकारों के बीच सुलह कर निष्पादन किया गया। वहीं कुल 32 मामलों में चेक के 17 और 15 वाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। जिनकी कुल राशि 2 करोड़ 17 लाख 61 हजार 438 रुपये है। पक्षकारों को घर बैठे बिना किसी परेशानी के लंबित मोटर दुर्घटना वादों में सुगमता से उपरोक्त राशि मिली। उच्च न्यायालय एवं झालसा द्वारा महामारी के दौरान राज्य के लोगों के लिए नई सेवाओं का ऑनलाइन यूट्यूब द्वारा लाइव उद्घाटन किया गया। इन सेवाओं में झारखंड विधिक सेवा मोबाइल एप, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति का वेब पो‌र्ट्ल का लाच किया गया। चार विधिक जागरूकता पंपलेटस, रोड एक्सीडेंट पीड़ितों के विभिन्न अधिकारों और सिविल एवं क्रिमिनल ट्रायल केसों के लिए ई-हैंड बुक को जारी किया गया।

chat bot
आपका साथी