आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया चुन्नी टोली गांव में आपसी विवाद में पवन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के जुरिया चुन्नी टोली गांव में आपसी विवाद में पवन तिर्की नामक युवक को गुलवा भगत ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने हमलावर गुलवा भगत को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टी एसपी प्रियंका मीना ने की है। बताया जाता है कि जुरिया चुन्नी टोली गांव निवासी उदित तिर्की के पुत्र पवन तिर्की का किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले रामदेव उरांव के पुत्र गुलवा उरांव से विवाद हो गया। जिसके बाद गुलवा ने डराने के लिए पवन तिर्की के पैर में गोली मार दिया। जिससे पवन के पैर को छूती हुई गोली निकल गई। इसकी जानकारी पवन ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की अनुसंधान करते हुए हमलावर गुलवा भगत को गिरफ्तार कर लिया। साथ हीं पवन तिर्की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और हमला के कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी