केंद्रीय रेल मंत्री से मिले लोहरदगा सांसद, मांगों से कराया अवगत

जागरण संवाददाता लोहरदगा नई दिल्ली में लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने अपने संसदीय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 08:53 PM (IST)
केंद्रीय रेल मंत्री से मिले लोहरदगा सांसद, मांगों से कराया अवगत
केंद्रीय रेल मंत्री से मिले लोहरदगा सांसद, मांगों से कराया अवगत

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : नई दिल्ली में लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे संबंधी विभिन्न जनहित के विषयों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की। इस दौरान मांग पत्र भी सौंपा। सुदर्शन भगत द्वारा पूर्व में की गई मांग का स्मरण कराया गया। जिसमें संसदीय क्षेत्र के लोहरदगा-टोरी से रांची राजधानी और मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस का परिचालन करने के लिए निवेदन किया गया था। रेल मंत्रालय द्वारा पूरा करने के लिए मंत्री का अभिवादन किया। उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी विषय में रांची राजधानी व एलटीटीई एक्सप्रेस का ठहराव भी लोहरदगा में सुनिश्चित करने के लिए निवेदन किया गया। साथ ही गुमला जिले को रेलवे से जोड़ने का निवेदन किया गया। सांसद ने नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन भाया लोहरदगा-टोरी से करना निश्चित रूप से स्वागत योग्य निर्णय है, कितु इसका ठहराव भी लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर होना चाहिए। लोहरदगा सहित झारखंड के गुमला, सिमडेगा आदि जिलों सहित छत्तीसगढ़ राज्य के निकटवर्ती जशपुर व बलरामपुर जिलों के निवासी भी लाभांवित हो सकेंगे। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए यहां के लोगों को रांची जाना पड़ता है। एलटीटी-रांची एक्सप्रेस का परिचालन भाया लोहरदगा-टोरी होना भी अत्यंत स्वागत योग्य है। उसका भी ठहराव लोहरदगा स्टेशन पर न किए जाने से स्थानीय जनता निराश है। अत: इस ट्रेन का भी ठहराव लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर होना अति आवश्यक है। लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर ठहराव से मुंबई अथवा उस मार्ग का उपयोग करने के लिए लोहरदगा सहित उपरोक्त आसपास के सभी जिलों के लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

chat bot
आपका साथी