जमकर हो रही बारिश, सामान्य से ज्यादा बरसे बादल

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में मौसम मेहरबान नजर आ रहा है। मानसून के शुरु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:35 PM (IST)
जमकर हो रही बारिश, सामान्य से ज्यादा बरसे बादल
जमकर हो रही बारिश, सामान्य से ज्यादा बरसे बादल

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में मौसम मेहरबान नजर आ रहा है। मानसून के शुरुआत के साथ ही जिले में जमकर बारिश हो रही है। झमाझम बारिश की वजह से शहर से लेकर गांव तक हर ओर हरियाली नजर आने लगी है। तापमान में गिरावट आ चुकी है। खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है। शहरी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जलजमाव की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से शहर के कई इलाकों में पानी भर जा रहा है। लोगों के घरों में पानी चला जा रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसकी वजह से परेशानी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। लोहरदगा जिले में जून के महीने में सामान्य वर्षापात 137.5 मिमी होती है†ा जबकि जिले में 16 जून तक 191.7 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षापात से ज्यादा और औसत वर्षापात की वजह से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों के दौरान जिले में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। लोहरदगा जिले में 14 जून को 34.2 मिमी औसत बारिश हुई है। जबकि 15 जून को 19.9 मिमी औसत बारिश हुई। वहीं 16 जून को लोहरदगा जिले में 37.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों के दौरान लोहरदगा जिले में शायद ही सूरज के दर्शन हो पाए हों। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। बारिश का असर गरीबों के आशियाने पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कई लोगों के कच्चे मकान ध्वस्त हो चुके हैं। बिजली व्यवस्था पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। हालांकि बेहतर मानसून ने किसानों को मुस्कुराने का मौका दे दिया है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सब्जियों की खेती और दूसरी फसलें प्रभावित होने से निराश किसानों के लिए इस मानसून ने खरीफ की बेहतर तैयारी का मौका दिया है।

chat bot
आपका साथी