दो पक्षों में हुई मारपीट, दर्जन भर लोग घायल

दो पक्षों में हुई मारपीट दर्जन भर लोग घायल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:16 AM (IST)
दो पक्षों में हुई मारपीट, दर्जन भर लोग घायल
दो पक्षों में हुई मारपीट, दर्जन भर लोग घायल

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के मकांदु गांव में बुधवार को नाली के पानी निकासी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे के उपर जम कर ईंट, पत्थर, लाठी डंडे, रॉड बरसाये गए। इस मारपीट में एक तरफ से 5 तो दूसरे पक्ष से 7 लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर दल-बल के साथ मकांदु गांव पहुंचे कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव और एसआई मुरारी कुमार ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुडू पहुंचाया। घायलों में दोनों पक्ष से चार कि हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक पक्ष से मकबूल खान की पत्नी रूबी परवीन, स्व. गंदरू खान का पुत्र नूर मोहम्मद खान, नूर मुहम्मद का पुत्र मजबुल खान, तजमुल खान और म•ाबूल खान की पत्नी सैयदा खातुन शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से स्व. अक्ला खान की पुत्री रोजन खान, जुलेखा बीबी, आयुल खान, हमीद खान, बालक खातुन, नशिमा खातुन घायल हुए हैं। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

chat bot
आपका साथी