लोहरदगा में खेती में तेजी से जुटे किसान

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में बेहतर मानसून के साथ ही किसान खेती कार्य में जुटे किसान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:08 PM (IST)
लोहरदगा में खेती में तेजी से जुटे किसान
लोहरदगा में खेती में तेजी से जुटे किसान

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में बेहतर मानसून के साथ ही किसान खेती कार्य में जुट चुके हैं। किसानों द्वारा धान, मक्का, अरहर, उड़द आदि फसलों को लगाने का काम बेहद तेजी के साथ चल रहा है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी की वजह से किसानों द्वारा टांड खेत में मक्का, उड़द और अरहर की खेती की जा रही है। जबकि पानी वाले खेतों में धान की खेती को लेकर बिचड़ा तैयार करने का काम बेहद तेजी के साथ चल रहा है। लोहरदगा जिले में इस बार 77565 हेक्टेयर में खरीफ आच्छादन का लक्ष्य तय है। जबकि 46 हजार हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य किया गया है। वहीं दलहन को लेकर इस बार 20 हजार चार सौ हेक्टेयर में आच्छादन का लक्ष्य तय किया गया है। मक्का के आच्छादन को लेकर 5324 हेक्टेयर में लक्ष्य तय हुआ है। किसानों द्वारा मौसम को देखते हुए खेतों को तैयार करने को लेकर पहले से ही प्रयास प्रारंभ कर दिया गया था। बेहतर बारिश के साथ ही किसान अब खेतों में बीज डालकर धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। किसानों को इस बार धान की बेहतर पैदावार की उम्मीद नजर आ रही है। हालांकि कई क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा बारिश होने की वजह से किसानों को चिता भी सता रही है। यदि मौसम साफ नहीं होता है तो खेतों में बिचड़ा तैयार होने को लेकर डाले गए बीज खराब हो सकते हैं। हालांकि कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगातार किसानों को फसलों की देखभाल और बेहतर खेती को लेकर सुझाव दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी किसानों को इसके लिए उत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से बीज वितरण योजना को प्रारंभ करने के बाद से किसानों ने धान की खेती में इस बार तेजी दिखाई है।

chat bot
आपका साथी