लोहरदगा में बना 19 कंटेंटमेंट और 13 बफर जोन

लीड के साथ - कंटेंटमेंट और बफर जोन में कांटेक्ट ट्रेसिग का काम किया जाएगा जागरण स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 09:30 PM (IST)
लोहरदगा में बना 19 कंटेंटमेंट और 13 बफर जोन
लोहरदगा में बना 19 कंटेंटमेंट और 13 बफर जोन

लीड के साथ

- कंटेंटमेंट और बफर जोन में कांटेक्ट ट्रेसिग का काम किया जाएगा

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा लोहरदगा शहरी क्षेत्र में कुल 19 कंटेंटमेंट और 13 बफर जोन बनाए गए। इन क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिग का काम किया जाएगा। बफर जोन में सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक अनुमति प्राप्त वाहनों का ही परिचालन होगा। जिला प्रशासन द्वारा शहर के वार्ड 20 में नवाड़ीपाड़ा में मनोज केसरी के घर से गौतम महली के घर तक, वार्ड 18 में तिवारी दुरा में नवन वकील के घर से सरोज मास्टर के घर तक, वार्ड 21 में छतर बगीचा परमेश्वर उरांव के घर से अक्षय राज के घर तक, वार्ड 23 बीएस कॉलेज,में सरिका एक्का के घर से प्रकाश उरांव होटल तक, वार्ड 23 मधुबन में भूषण पाहन के घर से रामदयाल बाड़ा के घर तक, वार्ड 20 में नवाड़ीपाड़ा में कर्मा साहू के घर से विजय साहू के घर तक, वार्ड 19 में महावीर चौक में शीला अग्रवाल के घर से एमएलए कॉलेक्स तक, वार्ड 16 में अपर बाजार जय प्रकाश वर्मा के घर से अंजन जवरिया के घर तक, वार्ड पांच में किस्को मोड़ में इंडियन ऑयल से लेकर गुप्तेश्वर गुप्ता के घर तक, वार्ड 22 में बीआइडी में स्वाति मेडिकल से अशोक सिंह के घर तक, संजय गांधी पथ शेखर कुमार साहू के घर से धनु कुमार साहू के घर तक, वार्ड चार ब्लॉक कॉलोनी अरूण कुमार के घर से संदीप कुमार के घर तक, वार्ड चार ब्लॉक मोड़ उपेंद्र प्रसाद के घर से सुरेंद्र साहू के घर तक, मैना बगीचा विजय ठाकुर के घर से ततेश्वर ठाकुर के घर तक, किस्को मोड़ में जीतराम उरांव के घर से प्रदीप करमाली के घर तक, वार्ड पांच पेट्रोल पंप से गुप्तेश्वर गुप्ता के घर तक, स्टेशन टोली वर्गी भगत के घर से सुनीता उरांव के घर तक, मैना बगीचा यीशु सिंह के घर से बजरंग यादव के घर तक, शांति आश्रम बच्चू उरांव के घर से कमल रोशनी मिज के घर तक कंटेंटमेंट जोन बनाए गए हैं। इन्हीं क्षेत्रों में बफर जोन भी बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी