77 करोड़ की सड़क में गड़बड़ियों का अंबार

शंभू प्रसाद सोनी कैरो (लोहरदगा) लोहरदगा जिले के कैरो से चट्टी व नयाटोली से चेटर तक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:46 PM (IST)
77 करोड़ की सड़क में गड़बड़ियों का अंबार
77 करोड़ की सड़क में गड़बड़ियों का अंबार

शंभू प्रसाद सोनी, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कैरो से चट्टी व नयाटोली से चेटर तक का सड़क निर्माण कार्य पथ प्रमंडल निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। सड़क निर्माण की लागत लगभग 77 करोड़ है। निर्माण के पांच वर्ष बाद भी सड़क में सुविधाएं नदारद है। सड़क में जहां-तहां पूल निर्माण के लिए छोड़े गए जगहों में अभी तक कार्य प्रारंभ भी नहीं हो पाया है। वहीं पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी प्राक्कलन के अनुरूप एप्रोच सड़क भी नहीं बनाया गया है। जिसके कारण आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क निर्माण की हालत कई सवालों को जन्म देती है। सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। लेकिन उसमें भी काफी लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद विगत दिनों झारखंड विधान सभा प्राक्कलन समिति के सभापति दीपक बिरुआ व सदस्य लंबोदर महतो सड़क की स्थिति देखकर भड़क गए थे। जिसके बाद उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता व संवेदक पर कार्रवाई का निर्देश लोहरदगा जिला प्रशासन को दिया था। कैरो मुख्य चौक, पेट्रोल पंप के समीप, उतका, कुडू के सिजो सहित अन्य स्थानों में बीच-बीच में सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। जबकि महुवा पुल के समीप बनाए गए एप्रोच सड़क भी काफी घटिया है। जिसके कारण बारिश होने के साथ सड़क से पुल पार करना मुश्किल हो जाता है। छोटे वाहनों का तो परिचालन किसी प्रकार हो जाता है, लेकिन बड़े वाहनों के परिचालन में परेशानी होती है।

-----------------

कैरो से चट्टी व चेटर तक पथ निर्माण विभाग से हो रहे सड़क निर्माण कार्य का विधानसभा प्राक्कलन समिति द्वारा विगत दिनों सड़क जांच की गई थी। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी। समिति द्वारा विधानसभा में रिपोर्ट दी जाएगी। जिसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अखौरी शशांक सिन्हा, उप विकास आयुक्त, लोहरदगा

chat bot
आपका साथी