अनियमित जलापूर्ति ने बढ़ाई परेशानी

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति समस्या दिन पर दिन गहराती जा रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 07:55 PM (IST)
अनियमित जलापूर्ति ने बढ़ाई परेशानी
अनियमित जलापूर्ति ने बढ़ाई परेशानी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है। लोगों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जबकि शहर की लगभग दस हजार परिवार के लोग जलापूर्ति योजना पर ही पेयजल के लिए निर्भर करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि जलापूर्ति समस्या के निराकरण को लेकर कोई जवाब देने को भी तैयार नहीं है। जलापूर्ति एजेंसी के संवेदक ना तो फोन रिसीव करते हैं और ना ही जवाब देने के लिए कोई आगे आते हैं। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी फिलहाल कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर कई अलग-अलग कोषांग में प्रयुक्त हैं। ऐसे में जलापूर्ति योजना के समस्या के निराकरण को लेकर कोई जवाबदेही किसी दूसरे अधिकारी में नजर नहीं आ रही है। लोगों को गर्मी में पानी के लिए भटकने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ना चाहते हुए भी लोग घर से बाहर निकलने को विवश नजर आ रहे हैं। समस्या के निराकरण को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों के पास लगाई गई गुहार का भी कोई परिणाम निकल कर सामने नहीं आ रहा है। हर साल जलापूर्ति की समस्या इसी प्रकार से लोगों को परेशान करती है। समस्या के निराकरण को लेकर नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने जलापूर्ति एजेंसी को ही बदल दिया था। कहा जा रहा था कि पुरानी जलापूर्ति योजना की वजह से शहरी जलापूर्ति योजना का ऐसा हाल है। जबकि वर्तमान एजेंसी की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। बेहतर जलापूर्ति योजना का सपना दिखाने वाले नगर परिषद के प्रतिनिधि अभी आम आदमी को जवाब देने तक के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी