लोहरदगा में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने जहर खाकर की आत्महत्या

आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना झारखंड के लोहरदगा की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 02:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 02:36 PM (IST)
लोहरदगा में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने जहर खाकर की आत्महत्या
लोहरदगा में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने जहर खाकर की आत्महत्या

लोहरदगा, जेएनएन। झारखंड के लोहरदगा शहरी क्षेत्र में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में जमा हो गई। कोई भी इस घटना के बारे में स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहा है। हालांकि पारिवारिक विवाद और जमीन विवाद में आत्महत्या किए जाने की चर्चा आम है। कोई भी इस मामले में खुलकर कुछ भी नहीं कह रहा। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अपनी ओर से जांच और आगे की कार्यवाही कर रही है।

बताया जाता है कि शहर के नाई मुहल्ला निवासी राम अवतार मेहता के पुत्र किशोर कुमार मेहता (55) ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया। जिसके बाद किशोर की हालत गंभीर हो गई। परिजनों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो किशोर को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सक डॉक्टर सुदामा प्रसाद ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व डॉ सुदामा प्रसाद द्वारा किशोर को बचाने का पूरा प्रयास किया गया।

सुदामा प्रसाद का कहना है कि किशोर को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिर भी उन्होंने चिकित्सा विज्ञान के अनुसार किशोर को जीवन देने की पूरी कोशिश की। परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। अब तो पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद सारे तथ्य सामने आ सकते हैं। इस घटना से हर कोई हैरत में है। कोई भी कुछ पता नहीं पा रहा है। 

chat bot
आपका साथी