लोहरदगा में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि
लोहरदगा जिले में बुधवार दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। किसानों को फसलों की सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिला वहीं ओलावृष्टि की वजह से कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में बुधवार दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और बादल घिर आए। झमाझम बारिश होने की वजह से मौसम बदल गया है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण इलाकों में भी सड़कें खराब हो गई है। हालांकि किसानों के लिए सिंचाई के दृष्टिकोण से यह राहत की बात है। किसानों को फसलों की सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिला है। किसानों को ओलावृष्टि की वजह से कुछ नुकसान भी उठाना पड़ेगा। मौसम साफ होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।