किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें : डॉ. राजेश

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:14 PM (IST)
किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें : डॉ. राजेश
किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें : डॉ. राजेश

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। कई बार हमें पता भी नहीं चलता कि हम संक्रमित हैं। ऐसे में किसी भी लक्षण या बीमारी को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उपरोक्त बातें सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने कही है। कहा, वर्तमान समय में कोरोना वायरस कई नए लक्षण के साथ आया है। जिसमें काफी तेज प्यास लगना भी शामिल है। हम कितना भी पानी पी लें, परंतु हमें संतुष्टि नहीं होती है। कान में दर्द और मुंह का सूखना भी संक्रमण का लक्षण है। शरीर में अचानक से काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होना भी लक्षण में शामिल हैं। पेट में दर्द भी वर्तमान लक्षण में शामिल हैं। ऐसे में हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। हम अपने आप को घर में सुरक्षित रखें, तभी ज्यादा बेहतर रह पाएंगे।

्रडॉ. राजेश ने कहा है कि हमारे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम से कम 90 से 100 के बीच रहना चाहिए। यदि 85 भी ऑक्सीजन लेवल हो जाता है तो हमें हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि अस्पताल में हमें ज्यादा बेहतर व्यवस्था ना मिले, परंतु 80 से कम ऑक्सीजन लेवल होने पर हमें तत्काल अस्पताल जाना चाहिए। यदि सांस लेने में परेशानी हो रही है तो पेट के बल आठ से दस मिनट लेट कर रहना चाहिए। ऐसा दो-तीन बार कम से कम करना होगा। हम घर से जब भी बाहर निकलें तो मास्क पहन कर निकलें। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। किसी भी स्थिति में हमें भीड़भाड़ वाले स्थान में नहीं जाना है। हमें दवा लेने के साथ-साथ अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखना होगा। आत्मविश्वास होने की वजह से कई बार हमारी स्थिति ज्यादा नाजुक हो जाती है। सतर्क और संयम में रहने की आवश्यकता है। ज्यादा परेशानी बढ़ने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

chat bot
आपका साथी