मतदाता पुनरीक्षण में जिला अव्वल : उपायुक्त

जागरण संवाददाता लोहरदगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के प्रभावी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 09:16 PM (IST)
मतदाता पुनरीक्षण में जिला अव्वल : उपायुक्त
मतदाता पुनरीक्षण में जिला अव्वल : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोहरदगा दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन पहली नवंबर 2021 को किया जाएगा। जिसके बाद 1-30 नवंबर तक नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा नाम और पता संशोधन हेतु प्रपत्र 8 एवं बूथ परिवर्तन हेतु प्रपत्र 8 (क) द्वारा कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि 20 नवंबर, 21 नवंबर, 27 एवं 28 नवंबर को सभी बूथों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। 30 नवंबर 2021 तक प्रपत्र जमा लिए जाएंगे तथा 20 दिसंबर 2021 तक दावा आपत्ति किए जा सकेंगे। 05 जनवरी 2022 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन की जरूरत हो तो बीएलओ से संपर्क कर अपने बीएलओ के माध्यम से कराने का कार्य में सहयोग करें। उन्हें वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने का भी सुझाव दिया गया ताकि आप अपना विवरण आसानी से देख सके। राज्य में लोहरदगा अव्वल स्थान पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले में प्रगति पूर्व में पुरुष महिला अनुपात में 1000 पुरुष में 982 महिला से बढ़कर 987 महिलाओं का हो गया है। उसी प्रकार जनसंख्या एवं मतदाता अनुपात में पूर्व के 57 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुधार को देखते हुए लोहरदगा जिला पूरे राज्य में एक नंबर पर है। बैठक में जेएमएम, आजसू, राजद, झापा, भाजपा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी