महिलाओं को आगे लाना सरकार का उद्देश्य : उपायुक्त

जागरण संवाददाता लोहरदगा सदर प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में दीदी बाड़ी समूह की दीदियों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 09:02 PM (IST)
महिलाओं को आगे लाना सरकार का उद्देश्य : उपायुक्त
महिलाओं को आगे लाना सरकार का उद्देश्य : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : सदर प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में दीदी बाड़ी समूह की दीदियों के कोरोना वैक्सीनेशन हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीदी बाड़ी समूह की दीदियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि दीदी बाड़ी कार्य का काम बढि़या है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं को आगे लाएं। महिलाएं अपने पैरों पर खड़े हो, आर्थिक स्थिति ठीक हो। जिस काम में आप सफल हुए हैं। आप कई प्रकार के प्रशिक्षण लिए हैं, लाकडाउन में भी अच्छा काम किए हैं।

उपायुक्त ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि साउथ कोरिया के बार्डर में भी जाने का मौका मिला। साउथ कोरिया व नॉर्थ कोरिया आज विकसित है। जीडीपी हम से ज्यादा है। एक दिन ऐसा भी था कि वहां ना खाने का अनाज पर्याप्त था न लोगों के आय के साधन, कितु सामूहिक प्रयास से खनिज संपदा के नहीं होते हुए भी आज वे मशीन बनाने में आगे है। मशीनरी का निर्यात करते हैं। बहुत गरीबी भुखमरी होती थी, कितु सामूहिक प्रयास से आज अमीरी की श्रेणी में है। समूह से ही विकास होता है। दीदी बाड़ी भी एक सामूहिक काम है। सकारात्मक प्रयास करते रहे तो विकास होगा। उपायुक्त ने पेशरार के नाशपाती बागवानी के संबंध में कहा कि पेशरार में नाशपाती के पौधे लगाए जा रहे है। एक पेड़ 3 साल में 3000 से 7000 की आय देगी तो एक एकड़ में एक से डेढ़ लाख की आय होगी। अपने काम को व्यवसायिक बनाना है मुर्गी पालन हो या बकरी पालन सभी में व्यवसायिक स्वरूप में थोड़ा सा ध्यान देने तथा व्यवस्थित ढंग से करने पर आय में बढ़ोतरी होती है। किचन गार्डन से शारीरिक स्वस्थ पूरे परिवार की सुधरती है। पेयजल की व्यवस्था में अब सुधार हो रहा है। व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक होगा तो परिवार संपन्न होगी। अब हमारी औसत आयु बढ़ रहे हैं ,क्योंकि ज्ञान बढ़ा तो स्वस्थ जीवन जीने का भी ज्ञान बढ़ा तो आयु बढ़ी। लाकडाउन में लोग पैदल, साइकिल से सैकड़ों किलोमीटर से आये और ऐसी मुसीबत पलायन के कारण हुआ ।अब हमें स्वरोजगार को बढ़ाना है। सरकारी नौकरी नहीं मिल सकता कितु ऐसा नहीं हैकि वह खुशहाल नहीं रह सकता है। वह भी व्यवसाय, कृषि आदि कार्य करके खुशहाल रहता है ।

कोरोना काल में लाखों लोग मरे इसका कारण कोरोना है। मास्क लगाना, दूरी बनाकर रहना,हमारा सुरक्षा के उपाय हैं। अभी भारत में ही बना वैक्सीन उपलब्ध हुआ है, जो लगाया जा रहा है दवा मुफ्त में दी जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि हम भी वैक्सीन ले चुके हैं, आज दूसरा डोज की बारी हम लोगों का आया है।

सरकारी फ्रंटलाइन वर्कर्स को अभी मुफ्त दवा दे रहे हैं। आप भी उनमें हैं। अभी 60 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है। सभी 60 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को जागरूक कीजिए और वैक्सीन दिलाइए। यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है। टीकाकरण जरूर कराइए। कोई भी समस्या हो तो जरूर मिलिए । बेंगलुरु एवं अहमदाबाद से कार्य का ऑफर कपड़ा सिलाई कार्य हेतु आ रहा है जो भी जाना चाहें वे जा सकते हैं कितु उन्हें निबंधन कराकर जाने के लिए कहें। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. विजय कुमार, डा. शंभू नाथ चौधरी, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी अमित बेसरा, जेएसएलपीएस के सुजीत बारी, लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी