ठंड में हुई बढ़ोतरी, कांपने को विवश हैं लोग

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। विगत दो दिनों तक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:54 PM (IST)
ठंड में हुई बढ़ोतरी, कांपने को विवश हैं लोग
ठंड में हुई बढ़ोतरी, कांपने को विवश हैं लोग

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। विगत दो दिनों तक बादल छाए रहने और रिमझिम बारिश के बाद जब बादल छंटे तो अचानक से मौसम में और भी ज्यादा ठंड का अहसास लोगों को होने लगा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोग कांपने को विवश हो गए हैं। जिले में एक बार फिर शीतलहरी का दौर शुरु हो गया है। दीपावली के बाद से ही लोगों को ठंड ने परेशान करना शुरु कर दिया था। लोहरदगा जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से गरीब और असहाय लोगों को परेशानी क सामना करना पड़ रहा है। अब तक प्रशासन के माध्यम से कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से इसके लिए निविदा की प्रक्रिया अपनाई गई है। ठंड से छोटे-छोटे बच्चों, बीमार लोगों, कोरोना से प्रभावित लोगों और पहाड़ी-ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सड़क पर दुकान लगाने वाले लोगों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। हालांकि प्रशासनिक दावों की मानें तो लोहरदगा में ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन तैयार है। इसके लिए 10900 कंबल खरीद की निविदा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कंबल खरीद को लेकर निविदा की प्रक्रिया 8 दिसंबर को पूर्ण होगी। लोहरदगा उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो का कहना है कि जिला प्रशासन ठंड से गरीबों को राहत देने को लेकर तमाम उपाय करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंबल की खरीद की प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले यदि शीतलहरी बढ़ती है और गरीबों को परेशानी होती है, तो पहले से ही सभी बीडीओ को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है। अलाव की व्यवस्था सहित तमाम उपाय अविलंब उपलब्ध कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी