शहर में जहां-तहां पसरा है कचरे का ढेर

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले के कई क्षेत्रों में साफ-सफाई का अभाव नजर आ रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:36 PM (IST)
शहर में जहां-तहां पसरा है कचरे का ढेर
शहर में जहां-तहां पसरा है कचरे का ढेर

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कई क्षेत्रों में साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा है। लोगों को चिता सता रही है कि शहर में साफ-सफाई का ऐसा ही हाल रहा तो उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होगा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। शहर के लोगों को बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। हालांकि छठ महापर्व और दीपावली के मौके पर नगर परिषद द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया था। महापर्व छठ के मौके पर साफ-सफाई को लेकर लोगों ने नगर परिषद के प्रति आभार भी जताया, वर्तमान में फिर से स्थिति चितनीय हो चुकी है। शहर में कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार का कहना है कि छुट्टी के कारण सफाई कर्मियों ने दो दिन सफाई नहीं की है। उसपर भी आग्रह पर कई क्षेत्रों में सफाई की गई। अब नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद का दावा है कि सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, परंतु कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां तक अब तक सफाई अभियान को गति नहीं दी जा सकी है। धर्मशाला रोड, बरवाटोली, नदिया रोड़, न्यू रोड़ में काफी कचरा फेंका हुआ है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यही नहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोगों की परेशानी काफी बढ़ी हुई है। ऐसा लग रहा है कि नगर परिषद की ओर से सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारी स्थानीय लोगों से कचरा नाली में नहीं फेंकने का आग्रह करते हैं, इसके बाद भी लोग कचरा नालियों में फेंकने से बाज नहीं आते हैं।

chat bot
आपका साथी