कदम-कदम पर नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:59 PM (IST)
कदम-कदम पर नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस
कदम-कदम पर नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पुलिस के अधिकारी और जवान प्रशासनिक निर्देश के अनुसार कदम-कदम पर लोगों को सरकारी निर्देशों का पाठ पढ़ा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन की अपील की जा रही है। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख द्वार पर पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार रात और दिन मास्क जांच अभियान चला रहे हैं। कार में सवार लोग, मोटरसाइकिल चालक, यात्री बस सवार, छोटे यात्री वाहन और दूसरे माध्यमों से लोहरदगा आने वाले लोगों की विशेष तौर पर मास्क जांच की जा रही है। एसडीओ अरविद कुमार लाल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, सिटी मैनेजर विजय कुमार द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लापरवाह लोगों को जुर्माना भी लगाया जा रहा है। जो लोग जान बूझकर लापरवाही कर रहे हैं, वैसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अब तेज हो चुकी है। जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बेहद सक्रियता से जांच अभियान चला रहे हैं। डीसी दिलीप कुमार टोप्पो, एसपी प्रियंका मीना, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के निर्देश पर अभियान को गति दी गई है।

chat bot
आपका साथी